Joyful travelers enter Jerusalem as elders judge fairly at the gate and families greet one another

भजन संहिता 122

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 122 यरूशलेम में पहुंचने का उत्सव मनाता है, एक संघटित नगर जहां गोत्र उपासना करते हैं और न्याय दिया जाता है। समुदाय के लिए प्रेम शांति, सुरक्षा, फलते-फूलते घरानों, और पवित्रस्थान की भलाई के लिए प्रार्थना बन जाता है।
यरूशलेमशांतिउपासनान्याय
1जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।
2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!
3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
4वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
5वहाँ तो न्याय के सिंहासन122:5 न्याय के सिंहासन: जिन आसनों पर बैठकर न्याय किया जाता है। आज सिंहासन शब्द से समझा जाता है राजाओं के आसन।, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।
6यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!
7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!
8अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!
9अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.