A faithful traveler rests beneath a fruitful tree while chaff scatters across a barren path

भजन संहिता 1

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 1 परमेश्वर की शिक्षा में जड़ जमाए लोगों की तुलना भूसी की तरह उड़ाए गए लोगों से करता है। ध्यान, बुद्धिमान संगति, और फलदायी जीवन धर्मी मार्ग को चिन्हित करते हैं, जबकि दुष्ट का मार्ग टिक नहीं सकता।
बुद्धिध्यानधार्मिकतादो मार्ग
1क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो दुष्टों की योजना पर1:1 योजना पर: पाप करनेवालों की राय नहीं मानता है। वह उनके विचारों और सुझावों के अनुसार अपना जीवन नहीं जीता है। नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है!
2परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात-दिन ध्यान करता रहता है।
3वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है1:3 वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है: वह वृक्ष अपने आप नहीं उगा है वह ऐसा वृक्ष है जो एक मनोवांछित स्थान में लगाया गया है और बड़ी सावधानी से उसका पालन-पोषण किया गया है। और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। और जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होता है।
4दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते, वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है।
5इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे, और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे;
6क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है, परन्तु दुष्टों का मार्ग नाश हो जाएगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.