A watchman guards families on a mountain road as night becomes dawn near distant Jerusalem

भजन संहिता 121

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 121 तीर्थयात्री की आंखों को पहाड़ों से परे उस बनाने वाले और रखवाले की ओर उठाता है जो कभी नहीं सोता। छाया, चौकस उपस्थिति, और व्यापक सुरक्षा हर कदम, प्रस्थान, और वापसी के साथ अभी और भविष्य में जुड़ी रहती है।
सुरक्षातीर्थयात्राभरोसारखवाला
1मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा। मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
2मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
3वह तेरे पाँव को टलने न देगा121:3 वह तेरे पाँव को टलने न देगा: वह तुम्हें दृढ़ खड़ा रहने में सक्षम बनाएगा। उसकी शरण में तू सुरक्षित है।, तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।
4सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊँघेगा और न सोएगा।
5यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
6न तो दिन को धूप से, और न रात को चाँदनी से तेरी कुछ हानि होगी।
7यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
8यहोवा तेरे आने-जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा121:8 यहोवा .... तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा: अर्थात् हर जगह हर समय।।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.