
भजन संहिता 120
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 120 झूठे होंठों और विनाशकारी वाणी पर व्यथा के साथ तीर्थयात्रा गीत आरंभ करता है। शांति से दूर रहते हुए, वक्ता पड़ोसियों के बीच सत्य और मेल-मिलाप की लालसा करता है जो शांतिपूर्ण इरादों का उत्तर युद्ध से देते हैं।
सत्यशांतिव्यथातीर्थयात्रा
1संकट के समय मैंने यहोवा को पुकारा, और उसने मेरी सुन ली।
2हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
3हे छली जीभ, तुझको क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए?
4वीर के नोकीले तीर और झाऊ के अंगारे!
5हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है!
6बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।
7मैं तो मेल चाहता हूँ; परन्तु मेरे बोलते120:7 मेरे बोलते: जब भी इसकी चर्चा करता हूँ, में जब भी अपनी दु:खित भावनाओं को व्यक्त करता हूँ, वे अनसुना करते हैं; उन्हें किसी बात से सन्तोष नहीं होता है। ही, वे लड़ना चाहते हैं!
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.