Servants watch their master's hands while weary pilgrims outside lift their eyes toward the sanctuary

भजन संहिता 123

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 123 सेवकों के केंद्रित ध्यान के साथ ऊपर की ओर मुड़ता है जो स्वामी के हाथ को देखते हैं। उपहास और अभिमानी तिरस्कार से संतृप्त एक थका हुआ समुदाय नम्रता, ध्यान, और दृढ़ता से आवश्यक दया की प्रतीक्षा करता है।
दयानिर्भरतातिरस्कारप्रार्थना
1हे स्वर्ग में विराजमान मैं अपनी आँखें तेरी ओर उठाता हूँ!
2देख, जैसे दासों की आँखें अपने स्वामियों के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की आँखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती है, वैसे ही हमारी आँखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर दया न करे।
3हम पर दया कर, हे यहोवा, हम पर कृपा कर, क्योंकि हम अपमान से बहुत ही भर गए हैं।
4हमारा जीव सुखी लोगों के उपहास से, और अहंकारियों के अपमान से123:4 अहंकारियों के अपमान से: जो पद में, अपनी स्थिति में, या अपनी भावनाओं में बड़े हैं। कहने का अर्थ है कि अपमान करनेवाले वे हैं जिनकी ओर मनुष्य आशा से निहारता हैं। बहुत ही भर गया है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.