A shepherd leads sheep beside water, through a ravine, and toward an abundant table

भजन संहिता 23

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 23 एक चरवाहे की सावधान देखभाल के अधीन जीवन को चित्रित करता है: विश्राम, पुनर्स्थापना, सही मार्ग, गहरी छाया में साहस, प्रचुर मेज, अभिषेक, और घर में स्थायी स्वागत व संबद्धता की प्रतिज्ञा।
चरवाहाप्रावधानसुरक्षाघर
1यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी। (यशा. 40:11)
2वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है; वह मुझे सुखदाई जल23:2 सुखदाई जल: रुका हुआ जल नहीं, परमेश्वर के जनों के लिए काम में लेने पर इसका अभिप्राय है, नीरवता, शान्ति, और प्राण का विश्राम। के झरने के पास ले चलता है;
3वह मेरे जी में जी ले आता है। धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुआई करता है।
4चाहे मैं घोर अंधकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ, तो भी हानि से न डरूँगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
5तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज बिछाता है23:5 मेरे लिये मेज बिछाता है: परमेश्वर ने मेज लगाई, भोज का आयोजन किया जबकि उसके बैरी सामने थे।; तूने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमड़ रहा है।
6निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी; और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूँगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.