
भजन संहिता 138
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 138 उत्तर पाई गई प्रार्थना का उत्तर पूरे मन के धन्यवाद और सशक्त साहस से देता है। राजा दिव्य मार्गों के विषय में सुनते हैं, परन्तु विशेष ध्यान दीन लोगों पर टिका है; खतरा स्थिर उद्देश्य या पूर्ण होती विश्वासयोग्यता को रद्द नहीं कर सकता।
धन्यवादनम्रतासाहसउद्देश्य
1मैं पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूँगा; देवताओं के सामने भी मैं तेरा भजन गाऊँगा।
2मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा, और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा; क्योंकि तूने अपने वचन को और अपने बड़े नाम को सबसे अधिक महत्त्व दिया है।
3जिस दिन मैंने पुकारा, उसी दिन तूने मेरी सुन ली, और मुझ में बल देकर हियाव बन्धाया।
4हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे138:4 पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे: अर्थात् सब राजा, राजकुमार और प्रशासक प्रतिज्ञा के वचनों को सीखेंगे।, क्योंकि उन्होंने तेरे वचन सुने हैं;
5और वे यहोवा की गति के विषय में गाएँगे, क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।
6यद्यपि यहोवा महान है, तो भी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है; परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहचानता है।
7चाहे मैं संकट के बीच में चलूँ तो भी तू मुझे सुरक्षित रखेगा, तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरुद्ध हाथ बढ़ाएगा, और अपने दाहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा।
8यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा138:8 यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा: वह मेरे लिए हस्तक्षेप करना आरम्भ करके पीछे नहीं हटेगा। वह मेरी रक्षा की प्रतिज्ञा करके अपनी प्रतिज्ञा से नहीं चूकेगा।; हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है। तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.