
भजन संहिता 128
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 128 सार्थक श्रम, फलते-फूलते विवाह, जैतून की टहनियों जैसे बच्चों, लंबे जीवन, और यरूशलेम की शांति के माध्यम से आशीष का चित्रण करता है। निजी घरेलू आनंद स्वाभाविक रूप से संपूर्ण वाचा समुदाय की चिंता में विस्तृत होता है।
परिवारश्रमआशीषशांति
1क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है128:1 उसके मार्गों पर चलता है: परमेश्वर की आज्ञा और आदेशों के मार्ग।!
2तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।
3तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।
4सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो, वह ऐसी ही आशीष पाएगा।
5यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे128:5 यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे: वह तुझे खेतों में और घरों में ही आशीष नहीं देगा परन्तु तेरी आशीषें सीधी सिय्योन से आती प्रतीत होंगी।, और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!
6वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए! इस्राएल को शान्ति मिले!
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.