Joyful families, musicians, shepherds, and harvest bearers enter Jerusalem's open gates together

भजन संहिता 100

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 100 संपूर्ण पृथ्वी को आनंदमय सेवा, हर्षित गीत, और कृतज्ञ पवित्रस्थान आंगनों में आमंत्रित करता है। उपासना सृष्टिकर्ता और चरवाहे से संबद्धता पर टिकी है जिसकी भलाई, स्थिर प्रेम, और विश्वासयोग्यता हर पीढ़ी में टिकती है।
धन्यवादआनंदसंबद्धताविश्वासयोग्यता
1हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!
2आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!
3निश्चय जानो कि यहोवा ही परमेश्वर है उसी ने हमको बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं100:3 हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं: जिस प्रकार एक चरवाहा अपने वृन्द का स्वामी होता है, जिस प्रकार चरवाहा अपने वृन्द की रक्षा करता है और उनके लिए प्रावधान करता है, उसी प्रकार परमेश्वर हमारी रक्षा करता है और हमारी सुधि लेता है।।
4उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!
5क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करुणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.