An elder advocates for poor families and children before wealthy, indifferent judges in an ancient court

भजन संहिता 82

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 82 उन शासकों पर आरोप लगाता है जो दुष्ट का पक्ष लेते हैं जबकि दुर्बल, अनाथ, गरीब, और उत्पीड़ित असुरक्षित रहते हैं। उनका अन्याय समाज की नींवों को हिलाता है, सच्चे न्यायाधीश से सही व्यवस्था पुनर्स्थापित करने की विनती को उकसाते हुए।
न्यायअसहायदंडनेतृत्व
1परमेश्वर दिव्य सभा में खड़ा है: वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है।
2“तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे82:2 दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे: अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना। अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना।? (सेला)
3कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो।
4कंगाल और निर्धन को बचा लो; दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।”
5वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं, परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं82:5 परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं: विधान के अज्ञान में और वस्तु तथा स्थिति के तथ्यों से अज्ञान।; पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।
6मैंने कहा था “तुम ईश्वर हो, और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; (यूह. 10:34)
7तो भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे, और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।”
8हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर; क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.