A vulnerable traveler cries urgently while hostile pursuers falter and friends rush to provide aid

भजन संहिता 70

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 70 संकट को एक तत्काल विनती में संक्षिप्त करता है: सहायता के लिए जल्दी आओ। विनती करने वाला चाहता है कि दुर्भावनापूर्ण पीछा करने वाले पीछे हट जाएं, खोजने वाले आनंदित हों, और उद्धार से प्रेम करने वाला हर व्यक्ति निरंतर परमेश्वर को बड़ा करे जबकि गरीब अभी भी उद्धार की प्रतीक्षा करते हैं।
तात्कालिकताउद्धारनम्रताआनंद
1हे परमेश्वर, मुझे छुड़ाने के लिये, हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिये फुर्ती कर!
2जो मेरे प्राण के खोजी हैं, वे लज्जित और अपमानित हो जाए70:2 वे लज्जित और अपमानित हो जाए: यह निश्चितता का अभिप्राय है कि वे लज्जित किए जाएँगे, वे धूल में मिला दिए जाएँगे, अर्थात् वे सफल नहीं होंगे या उनके उद्देश्य विफल किए जाएँगे।! जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं, वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएँ।
3जो कहते हैं, “आहा, आहा!” वे अपनी लज्जा के मारे उलटे फेरे जाएँ।
4जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वे सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों! और जो तेरा उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “परमेश्वर की बड़ाई हो!”
5मैं तो दीन और दरिद्र हूँ; हे परमेश्वर मेरे लिये फुर्ती कर! तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे यहोवा विलम्ब न कर!

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.