A fugitive prays from a rocky shelter as loyal companions bring food and strangers search outside

भजन संहिता 54

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 54 तब उठता है जब अजनबी दाऊद के स्थान को शत्रुतापूर्ण सत्ता को बताते हैं। संक्षिप्त प्रार्थना प्रमाणीकरण और बचाव मांगती है, वफादार साथियों के माध्यम से सहारा देने वाली सहायता को पहचानती है, और उद्धार के बाद स्वेच्छा से धन्यवाद की प्रतिज्ञा करती है।
विश्वासघातसहायताउद्धारधन्यवाद
1हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर54:1 हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर: अर्थात् अपने सामर्थ्य द्वारा दोषमार्जन कर या मुझे बचा ले।, और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।
2हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन ले; मेरे मुँह के वचनों की ओर कान लगा।
3क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठे हैं, और कुकर्मी मेरे प्राण के गाहक हुए हैं; उन्होंने परमेश्वर को अपने सम्मुख नहीं जाना। (सेला)
4देखो, परमेश्वर मेरा सहायक है; प्रभु मेरे प्राण को सम्भालनेवाला है।
5वह मेरे द्रोहियों की बुराई को उन्हीं पर लौटा देगा; हे परमेश्वर, अपनी सच्चाई के कारण उनका विनाश कर।
6मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा54:6 मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा: अर्थात् वह अपनी मुक्त इच्छा से, बिना दबाव और बिना अनिवार्यता के बलि चढ़ाएगा।; हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा, क्योंकि यह उत्तम है।
7क्योंकि तूने मुझे सब दुःखों से छुड़ाया है, और मैंने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्टि डाली है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.