A king and community pray near offerings while horses and military standards stand distant

भजन संहिता 20

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 20 संघर्ष से पहले लोगों को अपने राजा के लिए प्रार्थना करने हेतु इकट्ठा करता है। भेंटें, योजनाएं और नेतृत्व परमेश्वर को सौंपे जाते हैं, जबकि भरोसा रथों और घोड़ों की दिखाई देने वाली शक्ति से परे टिका है।
प्रार्थनाराजपदभरोसासमुदाय
1संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे!
2वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!
3वह तेरे सब भेंटों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला)
4वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सफल करे!
5तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से हर्षित होकर गाएँगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तेरे सारे निवेदन स्वीकार करे। (भज. 60:4)
6अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त20:6 यहोवा अपने अभिषिक्त: जिस राजा का अभिषेक या समर्पण किया गया है उसे वह सुरक्षित रखेगा। को बचाएगा; वह अपने पवित्र स्वर्ग से, अपने दाहिने हाथ के उद्धार के सामर्थ्य से, उसको उत्तर देगा।
7किसी को रथों पर, और किसी को घोड़ों पर भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे। (भज. 33:16,17)
8वे तो झुक गए और गिर पड़े20:8 वे तो झुक गए और गिर पड़े: अर्थात्, जो रथ और घोड़ों पर भरोसा करते हैं। यहाँ निश्चय ही उन बैरियों का संदर्भ है जिनसे राजा युद्ध करने जाएगा।: परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।
9हे यहोवा, राजा को छुड़ा; जब हम तुझे पुकारें तब हमारी सहायता कर।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.