Pilgrims reconcile, reject bribery, and welcome neighbors below a sanctuary tent

भजन संहिता 15

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 15 उत्तर देता है कि कौन एकीकृत चरित्र के चित्र के माध्यम से पवित्रता के निकट रह सकता है। सच्ची वाणी, पड़ोसी की देखभाल, वित्तीय ईमानदारी, और दृढ़ प्रतिज्ञाएं साधारण संबंधों और सार्वजनिक आचरण में उपासना को दृश्यमान बनाती हैं।
निष्ठाउपासनासत्यपड़ोसी प्रेम
1हे यहोवा तेरे तम्बू में कौन रहेगा? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?
2वह जो सिधाई से चलता15:2 वह जो सिधाई से चलता: अर्थात् जो सिद्ध जीवन जीता और सिद्ध आचरण रखता है। और धर्म के काम करता है, और हृदय से सच बोलता है;
3जो अपनी जीभ से अपमान नहीं करता, और न अन्य लोगों की बुराई करता, और न अपने पड़ोसी का अपमान सुनता है;
4वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है15:4 जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है: जो पतित एवं बुरे चरित्र के मनुष्य का सम्मान नहीं करता है।, पर जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;
5जो अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता, और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस नहीं लेता है। जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.