A hunted man prays inside a cave as pursuers pass and friends approach along a sunlit path

भजन संहिता 142

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 142 अलगाव, खतरे, और स्पष्ट त्याग से एक ईमानदार शिकायत उंडेलता है। कोई मानवीय शरण दिखाई न देने पर, गुफा प्रार्थना परमेश्वर को भाग के रूप में नाम देती है और एक कृतज्ञ समुदाय में मुक्ति की प्रत्याशा करती है।
अलगावशरणशिकायतबचाव
1मैं यहोवा की दुहाई देता, मैं यहोवा से गिड़गिड़ाता हूँ,
2मैं अपने शोक की बातें उससे खोलकर कहता, मैं अपना संकट उसके आगे प्रगट करता हूँ।
3जब मेरी आत्मा मेरे भीतर से व्याकुल हो रही थी142:3 जब मेरी आत्मा मेरे भीतर से व्याकुल हो रही थी: कहने का अर्थ है कि कष्टों में फँसा वह अशक्त, निर्जीव, और हताश था। वह कष्टों से मुक्ति का मार्ग खोज नहीं पा रहा था।, तब तू मेरी दशा को जानता था! जिस रास्ते से मैं जानेवाला था, उसी में उन्होंने मेरे लिये फंदा लगाया।
4मैंने दाहिनी ओर देखा, परन्तु कोई मुझे नहीं देखता। मेरे लिये शरण कहीं नहीं रही, न मुझ को कोई पूछता है।
5हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है; मैंने कहा, तू मेरा शरणस्थान है, मेरे जीते जी तू मेरा भाग है।
6मेरी चिल्लाहट को ध्यान देकर सुन, क्योंकि मेरी बड़ी दुर्दशा हो गई है! जो मेरे पीछे पड़े हैं, उनसे मुझे बचा ले; क्योंकि वे मुझसे अधिक सामर्थी हैं।
7मुझ को बन्दीगृह से निकाल142:7 मुझ को बन्दीगृह से निकाल: मुझे इस परिस्थिति से उबार ले, यह मेरे लिए कारागार के समान है। मैं ऐसा हूँ जैसे मैं कैद कर दिया गया हूँ। कि मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँ! धर्मी लोग मेरे चारों ओर आएँगे; क्योंकि तू मेरा उपकार करेगा।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.