Families embrace at a feast as oil is poured upon a priest before Mount Hermon

भजन संहिता 133

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 133 सामुदायिक एकता को बहुमूल्य, प्रचुर, और जीवनदायी के रूप में मनाता है। सुगंधित अभिषेक तेल और ताजगी देने वाली पर्वत ओस उस आशीष को चित्रित करते हैं जो व्यक्तियों से परे बहती है, एक विविध वाचा परिवार को साझा जीवन में एक साथ लाते हुए।
एकताअभिषेकआशीषसमुदाय
1देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें!
2यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था133:2 यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था: जब हारून को पवित्र पद के लिए समर्पित किया गया था तब उसके सिर पर तेल डाला गया था।, और उसकी दाढ़ी से बहकर, उसके वस्त्र की छोर तक पहुँच गया।
3वह हेर्मोन की उस ओस के समान है, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.