
भजन संहिता 131
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 131 अभिमान, महान महत्वाकांक्षा, और बेचैन इच्छा को शांत निर्भरता के लिए अस्वीकार करता है। वक्ता का आंतरिक जीवन उस दूध छुड़ाए बच्चे जैसा बन जाता है जो अपनी मां के साथ संतोष से विश्राम करता है, समुदाय को स्थायी आशा में आमंत्रित करते हुए।
नम्रतासंतोषभरोसाआशा
1हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से और न मेरी दृष्टि घमण्ड से भरी है; और जो बातें बड़ी और मेरे लिये अधिक कठिन हैं, उनसे मैं काम नहीं रखता।
2निश्चय मैंने अपने मन को शान्त और चुप कर दिया है, जैसे दूध छुड़ाया हुआ बच्चा अपनी माँ की गोद में रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए बच्चे के समान मेरा मन भी रहता है131:2 जैसे दूध छुड़ाया हुआ बच्चा अपनी माँ की गोद में रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए बच्चे के समान मेरा मन भी रहता है: कहने का अर्थ है कि वह विनम्र है, उसने अपनी भावनाओं को शिथिल कर दिया है उसमें जो भी आकांक्षाएँ थीं उसने उन्हें दबा दिया है।।
3हे इस्राएल, अब से लेकर सदा सर्वदा यहोवा ही पर आशा लगाए रह!
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.