
भजन संहिता 125
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
भजन 125 भरोसा करने वाले लोगों की तुलना अडिग सिय्योन पर्वत से करता है और आसपास की सुरक्षा की तुलना यरूशलेम के पहाड़ों से। उत्पीड़नकारी शासन सदा नहीं रहेगा; निष्ठा को प्रोत्साहित किया जाता है, टेढ़े मार्गों को अस्वीकार किया जाता है, और शांति प्रार्थना को समाप्त करती है।
सिय्योनस्थिरतासुरक्षाशांति
1जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं, वे सिय्योन पर्वत के समान हैं, जो टलता नहीं, वरन् सदा बना रहता है।
2जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा125:2 उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा: जिस प्रकार यरूशलेम पहाड़ों के मध्य सुरक्षित है उसी प्रकार परमेश्वर की प्रजा परमेश्वर की सुरक्षा में है।।
3दुष्टों का राजदण्ड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा, ऐसा न हो कि धर्मी अपने हाथ कुटिल काम की ओर बढ़ाएँ।
4हे यहोवा, भलों का और सीधे मनवालों का भला कर!
5परन्तु जो मुड़कर टेढ़े मार्गों में चलते हैं, उनको यहोवा अनर्थकारियों के संग निकाल देगा! इस्राएल को शान्ति मिले! (नीति. 2:15)
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.