Families wash and discard household idols in a flowing fountain while sheep scatter near a fallen staff and a remnant emerges through refining fire

जकर्याह 13

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
पाप और अशुद्धता से शुद्धिकरण के लिए एक सोता खुलता है। मूर्तियां, झूठे भविष्यद्वक्ता, और छलपूर्ण भविष्यसूचक पहचान भूमि से हटाए जाते हैं। फिर चरवाहा मारा जाता है और भेड़ें बिखर जाती हैं; गंभीर परीक्षा अनुसरण करती है, फिर भी एक शुद्ध किया गया तिहाई भाग परमेश्वर को पुकारने और उसके लोगों के रूप में पहचाने जाने के लिए बचता है।
शुद्धिकरण का सोतामूर्तियां हटानामारा गया चरवाहाशुद्ध किया शेष
1“उसी दिन दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों के लिये पाप और मलिनता धोने के निमित्त एक बहता हुआ सोता फूटेगा।
2“सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस समय मैं इस देश में से मूरतों के नाम मिटा डालूँगा13:2 मैं इस देश में से मूरतों के नाम मिटा डालूँगा: यह मूर्तिपूजा की रोक का बाड़ा था बुराई का नाम लेना बुराई का मोह है।, और वे फिर स्मरण में न रहेंगी; और मैं भविष्यद्वक्ताओं और अशुद्ध आत्मा को इस देश में से निकाल दूँगा।
3और यदि कोई फिर भविष्यद्वाणी करे, तो उसके माता-पिता, जिनसे वह उत्पन्न हुआ, उससे कहेंगे, ‘तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तूने यहोवा के नाम से झूठ कहा है;’ इसलिए जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता-पिता जिनसे वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे।
4उस समय हर एक भविष्यद्वक्ता भविष्यद्वाणी करते हुए अपने-अपने दर्शन से लज्जित होंगे, और धोखा देने के लिये कम्बल का वस्त्र13:4 कम्बल का वस्त्र: भविष्यद्वक्ता द्वारा पहने जानेवाला वस्त्र। न पहनेंगे,
5परन्तु वह कहेगा, ‘मैं भविष्यद्वक्ता नहीं, किसान हूँ; क्योंकि लड़कपन ही से मैं दूसरों का दास हूँ13:5 लड़कपन ही से मैं दूसरों का दास हूँ: अर्थात् मैंने बच्चपन से किसान के रूप में काम किया है।।’
6तब उससे यह पूछा जाएगा, ‘तेरी छाती पर ये घाव कैसे हुए,’ तब वह कहेगा, ‘ये वे ही हैं जो मेरे प्रेमियों के घर में मुझे लगे हैं।’”
7सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, “हे तलवार, मेरे ठहराए हुए चरवाहे के विरुद्ध अर्थात् जो पुरुष मेरा स्वजाति है, उसके विरुद्ध चल। तू उस चरवाहे को काट, तब भेड़-बकरियाँ तितर-बितर हो जाएँगी; और बच्चों पर मैं अपने हाथ बढ़ाऊँगा।
8यहोवा की यह भी वाणी है, कि इस देश के सारे निवासियों की दो तिहाई मार डाली जाएँगी और बची हुई तिहाई उसमें बनी रहेगी।
9उस तिहाई को मैं आग में डालकर ऐसा निर्मल करूँगा, जैसा रूपा निर्मल किया जाता है, और ऐसा जाँचूँगा जैसा सोना जाँचा जाता है। वे मुझसे प्रार्थना किया करेंगे13:9 वे मुझसे प्रार्थना किया करेंगे: भक्ति और आराधना में। पूर्व संकल्प और अनुग्रह के निवेश के साथ।, और मैं उनकी सुनूँगा। मैं उनके विषय में कहूँगा, ‘ये मेरी प्रजा हैं,’ और वे मेरे विषय में कहेंगे, ‘यहोवा हमारा परमेश्वर है।’” (1 पत. 1:7, भज. 91:15, यिर्म. 30:22)

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.

Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.