
लैव्यव्यवस्था 12
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
बारहवाँ अध्याय प्रसव के बाद शुद्धिकरण की अवधि निर्धारित करता है और माँ को बाद में होमबलि तथा पापबलि लाने का निर्देश देता है। अध्याय दो पक्षियों को एक किफायती विकल्प के रूप में भी प्रदान करता है जब मेमना परिवार की क्षमता से परे हो।
प्रसवशुद्धिकरणबहालीकिफायती भेंट
1फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2“इस्राएलियों से कह: जो स्त्री गर्भवती हो और उसके लड़का हो, तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी; जिस प्रकार वह ऋतुमती होकर अशुद्ध रहा करती।
3और आठवें दिन लड़के का खतना किया जाए। (लूका 1:59, लूका 2:21, यूह. 7:22, प्रेरि. 15:1)
4फिर वह स्त्री अपने शुद्ध करनेवाले रूधिर में तैंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन12:4 शुद्ध हो जाने के दिन: लैव्य विधान विशेष करके माता को अशुद्ध ठहराता था, सन्तान को किसी भी रूप में नहीं। पूरे न हों तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छूए, और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे।
5और यदि उसके लड़की पैदा हो, तो उसको ऋतुमती की सी अशुद्धता चौदह दिन की लगे; और फिर छियासठ दिन तक अपने शुद्ध करनेवाले रूधिर में रहे।
6“जब उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे हों, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो चाहे बेटी, वह होमबलि के लिये एक वर्ष का12:6 एक वर्ष का: अर्थात् एक वर्ष से अधिक नहीं जबकि “एक वर्ष” का बालक वह था जिसका एक वर्ष पूरा हुआ हो। भेड़ का बच्चा, और पापबलि के लिये कबूतरी का एक बच्चा या पिण्डुकी मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास लाए। (लूका 2:22)
7तब याजक उसको यहोवा के सामने भेंट चढ़ाकर उसके लिये प्रायश्चित करे; और वह अपने रूधिर के बहने की अशुद्धता से छूटकर शुद्ध ठहरेगी। जिस स्त्री के लड़का या लड़की उत्पन्न हो उसके लिये यही व्यवस्था है।
8और यदि उसके पास भेड़ या बकरी देने की पूँजी न हो, तो दो पिण्डुकी या कबूतरी के दो बच्चे, एक तो होमबलि और दूसरा पापबलि के लिये दे; और याजक उसके लिये प्रायश्चित करे, तब वह शुद्ध ठहरेगी।” (लूका 2:24)
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.