
यहेजकेल 15
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
दाख की लता की लकड़ी साधारण वन काष्ठ से कम उपयोगी है और जलने के बाद पूरी तरह बेकार हो जाती है। इस संक्षिप्त दृष्टांत के माध्यम से, यरूशलेम की तुलना जली दाख लकड़ी से की जाती है: सौंपी गई क्योंकि निरंतर विश्वासहीनता ने उसे अपने उद्देश्य को पूरा करने में असमर्थ छोड़ दिया है।
दाखलतायरूशलेमविश्वासयोग्यतान्याय
1फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
2“हे मनुष्य के सन्तान, सब वृक्षों में अंगूर की लता15:2 अंगूर की लता: यहाँ तुलना वास्तव में दाखलता और वृक्षों की नहीं उनकी लकड़ियों में है। की क्या श्रेष्ठता है? अंगूर की शाखा जो जंगल के पेड़ों के बीच उत्पन्न होती है, उसमें क्या गुण है?
3क्या कोई वस्तु बनाने के लिये उसमें से लकड़ी ली जाती, या कोई बर्तन टाँगने के लिये उसमें से खूँटी बन सकती है?
4वह तो ईंधन बनाकर आग में झोंकी जाती है; उसके दोनों सिरे आग से जल जाते, और उसके बीच का भाग भस्म हो जाता है, क्या वह किसी भी काम की है?
5देख, जब वह बनी थी, तब भी वह किसी काम की न थी, फिर जब वह आग का ईंधन होकर भस्म हो गई है, तब किस काम की हो सकती है?
6इसलिए प्रभु यहोवा यह कहता है, जैसे जंगल के पेड़ों में से मैं अंगूर की लता को आग का ईंधन कर देता हूँ, वैसे ही मैं यरूशलेम के निवासियों को नाश कर दूँगा।
7मैं उनके विरुद्ध होऊँगा, और वे एक आग में से निकलकर फिर दूसरी आग का ईंधन हो जाएँगे15:7 आग का ईंधन हो जाएँगे: वे आग में से निकले हैं तौभी आग उन्हें भस्म कर देगी। यहाँ उनकी दशा दर्शाई गई है।; और जब मैं उनसे विमुख होऊँगा, तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
8मैं उनका देश उजाड़ दूँगा, क्योंकि उन्होंने मुझसे विश्वासघात किया है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.