
एस्तेर 10
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन
अध्याय सारांश
पुस्तक राजा की सत्ता और मोर्दकै के दूसरे पद तक उन्नति को नोट करते हुए समाप्त होती है। मोर्दकै यहूदियों के बीच सम्मानित है क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई खोजता है और आने वाली पीढ़ियों से शांति की बात करता है।
मोर्दकैनेतृत्वसार्वजनिक सेवाभलाईशांति
1राजा क्षयर्ष ने देश और समुद्र के टापुओं पर कर लगाया।
2उसके माहात्म्य और पराक्रम के कामों, और मोर्दकै की उस बड़ाई का पूरा ब्योरा, जो राजा ने उसकी की थी, क्या वह मादै और फारस के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
3यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था10:3 यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था: राजा के बाद दूसरा स्थान मोर्दकै का था और वह क्षयर्ष के अन्त समय तक उसका वांछित सेवक था।, और यहूदियों की दृष्टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उससे प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन — CC BY-SA 4.0. Where these translations come from.
Copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions. Supplied unaltered through eBible.org. Text unchanged, used under CC BY-SA 4.0.